पर्यटन मंत्री चौक गणेश उत्सव में पहुंचे,लगाया जयकारा, किया भोज
चौक चौराहे पर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने की घोषणा

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के चौक में गणेश चतुर्थी उत्सव में पर्यटन मंत्री पहुंचे। सोमवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा गणपति बप्पा की संध्या पूजन आरती की।
वहीं सर्वप्रथम उप्र मराठी समाज अध्यक्ष उमेश पाटिल द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर पर्यटन मंत्री का स्वागत किया। साथ ही मराठी समाज के संस्थापक अध्यक्ष उमेश पाटील ने हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतीमा मंत्री जयवीर सिंह को भेंट की।
उमेश पाटिल ने बताया कि मंत्री ने अपने सम्बोधन में घोषणा करते हुए कहा कि ऐतिहासिक चौक चौराहे पर छत्रपती शिवाजी महाराज की 12.5 फुट ऊँची भव्य प्रतिमा लगाने के लिए बन के तैयार हो गयी है। इसके तत्पश्चात मंत्री द्वारा बप्पा को महाभोग कराया गया।
इसके उपरांत भंडारा की शुरुआत की गयी। जिसमें विधायक प्रत्येंद्र पाल सिंह,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, सभासद सीबी सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर मराठी समाज प्रवक्ता गजानन पाटिल सहित गणेश उत्सव मंडल सदस्य व अन्य भक्त भंडारे में शामिल रहे।



