उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने कूड़ा उठाने के लिए वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना 

एके शर्मा, सुषमा खर्कवाल, पवन सिंह चौहान रहे मौजूद 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी को स्वच्छ व हरित क्रांति लाने के लिए कूड़ा उठान के लिए वाहनों को रवाना किया गया।

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 250 इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों झंडी दिखाकर रवाना किया।

लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन एवं क्लीन सिटी ग्रीन सिटी की सिद्धि के लिए पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250 इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि

नवनिर्माण के नौ वर्षों में हमारा लखनऊ स्वच्छता रैंकिंग में देश के शीर्ष तीन शहरों में शामिल हुआ है। मुख्यमंत्री ने

लखनऊ नगर निगम की पूरी टीम एवं नगर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि सेफ सिटी इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर के साथ जोड़कर सीसीटीवी से पूरी तरह कवर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सूर्यवंशी श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या सोलर सिटी के रूप में विकसित कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button