उत्तर प्रदेश

इप्सेफ राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर पदाधिकारियों ने दी बधाई

 राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का जताया आभार

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में इप्सेफ राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया। मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र के 86वें जन्मदिवस पर इप्सेफ के समस्त पदाधिकारी एवं राज्यों के पदाधिकारी ने बधाई देते हुए स्वस्थ रहने के लिए कामना संदेश भेजा।वहीं

वीपी मिश्र ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन के उप महासचिव अतुल मिश्रा ने बताया है कि 20 राज्यों एवं इप्सेफ के महासचिव प्रेमचंद सहित सभी पदाधिकारियो ने वीपी मिश्र के 86वें जन्मदिवस पर बधाई सन्देश देते हुए दीर्घायु होने की कामना की है।

श्री मिश्रा ने बताया कि सिद्धार्थनगर के कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष राम करन गुप्ता एवं मंत्री कैलाश मणि त्रिपाठी की कार दुर्घटना में कल आसमयिक मृत्यु हो गई थी। इसलिए लखनऊ में कई कार्यालयों में प्रस्तावित जन्मदिवस कार्यक्रम का आयोजन स्थगित कर दिया गया । वीपी मिश्रा ipsef के साथ कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के भी अध्यक्ष हैं । उन्होंने लगातार लगभग 6 दशकों से कर्मचारी राजनीति में अग्रिम पंक्ति में आकर कर्मचारियों के लिए संघर्ष किया है ।

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के महासचिव शशि कुमार मिश्रा, संयोजक सतीश पांडेय,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश मिश्रा, फार्मेसिस्ट फेडरेशन के संरक्षक केके सचान, सुनील यादव,अशोक कुमार, प्रवीण यादव ,जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री राम कुमार धानुक , निगम महासंघ के अध्यक्ष मनोज मिश्रा,यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन के संरक्षक उपेंद्र, फेडरेशन ऑफ फॉरेस्ट के अध्यक्ष आशीष पांडे, संयुक्त मोर्चा सिविल अस्पताल के संगठन मंत्री रविंद्र ने बधाइयां दी ।

परिषद के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, संजय पांडे, डीसी राव, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के कमल श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, वन विभाग के राम नरेश यादव सहित अनेक पदाधिकारियों ने मिश्रा के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button