विश्व थायरॉइड दिवस पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी जानकारी
एसजीपीजीआई में विश्व थायराइड दिवस पर सीएमई

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। विश्व थायरॉइड दिवस पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ की जानकारी साझा की। सोमवार को
एसजीपीजीआई के एंडोक्रिनोलॉजी विभाग द्वारा एंडोक्रिनोलॉजी एल्युमनाई एसोसिएशन पूर्व छात्र संघ के सहयोग से विश्व थायरॉइड दिवस के अवसर पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई आयोजित की गयी।
सीएमई में थायरॉइड विकारों के महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया। जिनमें डॉ. मधुकर मित्तल प्रोफेसर, एम्स रायबरेली द्वारा ग्रेव्स रोग, डॉ. अंबिका टंडन सहायक प्रोफेसर, एसजीपीजीआई) द्वारा ‘गर्भावस्था में थायरॉइड विकार’, डॉ. सिद्धनाथ सुधांशु प्रोफेसर,
एम्स पटना द्वारा ‘जन्मजात हाइपोथायरायडिज्म के लिए नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग’ और डॉ. स्मृति पांडा सहायक प्रोफेसर द्वारा ‘थायरॉइड रोग और मोटापे के बीच संबंध’ शामिल थे।
संस्थान के एंडोक्रिनोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति दबड़गांव ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया और आयोजन सचिव ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया।



