उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

सप्त दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन 

 कथा सुनने से मन के राग द्वेष ईर्ष्या और भेदभाव का अंत

 

सीतापुर खैराबाद। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़।सप्त दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन हुआ।

शुक्रवार को श्री राम जानकी मंदिर योगीराज बाबा यादव दास महाराज की तपोस्थली भूमि हररैया धाम में चल रही नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ व राम कथा का श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर 84 कोसी नैमीष मिश्रिख मेल परिक्रमा अध्यक्ष शिवराम दास महाराज फलाहारी बाबा के द्वारा समापन कथा वाचक महंत नैमिष दास महाराज ने

वानरों की विदाई राम राज्य वर्णन गुरु काकभुशुण्डी के संवाद ज्ञान भक्ति निरूपम रामायण महात्मय और हनुमान की स्तुति सुनाई कथा वाचक चन्द्रशेखर यादव ने कथा के दौरान बताया कि श्रवण से मन के राग द्वेष ईर्ष्या और भेदभाव स्वतः समाप्त हो जाते हैं।

यह मन को शांत करता है और हिंसक भावनाओं को रोकता है राम नाम की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि राम का नाम अनमोल है और यदि पापी भी राम का नाम लेता है, तो उसे सदगति मिल जाती है। जिनके हृदय में प्रभु के प्रति भाव जागते हैं, उन पर हरि की कृपा होती है कथा वाचक रावेंद्र बाबा ने कहा कि श्रीराम कथा का मनोयोग से श्रवण कर उसके उपदेश को जीवन में उतारना चाहिए।

तभी कथा की सार्थकता है। मन और ध्यान की एकाग्रता से हर कार्य में सफलता मिलेगी। समापन समारोह के दौरान विशंभर दास अवधेश जनक दास कैंची बाबा रतन दास भरत दास बनवारी ब्रजकिशोर प्रकाश राठौड़ रामकुमारसहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button