उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीति

बाराबंकी के लोगों ने ली लोकदल पार्टी की सदस्यता

पार्टी मुख्यालय पर सदस्यों को खिलाया मिठाई, दी बधाई

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। बाराबंकी के लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हुए।

रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल की उपस्थिति एवं प्रोफेशनल मंच के प्रदेश सचिव कमल श्रीवास्तव के अथक प्रयासों से बाराबंकी जनपद के सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान प्रमुख रूप से रजित राम प्रजापति (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, भारतीय जन-जन पार्टी), भारतीय जन-जन पार्टी के प्रदेश सचिव कमल नयन रावत, सत्यप्रकाश गुड्डू एवं कौशल किशोर वर्मा (जिला कार्यकर्ता, भारतीय जन-जन पार्टी) सहित अनेक लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने दी।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों, किसान हितैषी सोच तथा प्रोफेशनल मंच के माध्यम से युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल देश के किसानों, युवाओं और प्रोफेशनल वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाला दल है।

आज विभिन्न दलों के प्रबुद्ध लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में प्रोफेशनल मंच संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर प्रोफेशनल मंच के प्रदेश सचिव सुमित सिंह, मुख्तार अहमद, जगजीत श्रीवास्तव, लियाकत अली, अमित कुमार सहित राष्ट्रीय लोकदल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button