उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

केजीएमयू में चंदन पेड़ ले उड़े चोर, किसी को नहीं लगी भनक

कुलपति आवास पर चन्दन पेड़ की चोरी, जाँच में जुटी

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में चन्दन पेड़ की चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी है। वहीं संस्थान प्रशासन को चन्दन पेड़ चोरी होने की भनक तक नहीं लगी।

जिसमें संस्थान प्रशासन अनुमान के आधार पर बीते 24 जून को चन्दन पेड़ चोरी होने बात स्वीकार्य कर 26 को चौक कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गयी है। ऐसे में संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था में चोरों द्वारा सेंध लगाना कैसे संभव हो पाया इन्हीं तथ्यों की खोज में पुलिस जुट गयी है। कुलपति आवास से चंदन का एक बेसकीमती पेड़ चोरी होने से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चौक कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

इतने सुरक्षित माने जाने वाले कुलपति आवास में चोरों ने सेंध कैसे लगाई और चंदन का पेड़ काटने में कैसे कामयाब रहे। इन्हीं सब तथ्यों की खोज की जा रही है।

पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ करने में जुट गई है। सूत्रों का कहना है कि बिना संस्थान कर्मी के मिले बगैर चोर पेड़ कैसे काट सकते हैं। चोरों को आखिर चन्दन पेड़ लगे होने की जानकारी कहाँ से मिली। इन्हीं सब सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल रही है।

कुलपति आवास पर लगा एक चन्दन का पेड़ चोर काट ले गए। जब जानकारी हुई तब चौक थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गयी है। सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। चोरों को पकड़ने के लिए जाँच में हर संभव सहयोग किया जा रहा है।

डॉ केके सिंह

प्रवक्ता केजीएमयू लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button