उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री से मिले मंडल रेल प्रबंधक 

 उत्तर रेलवे की विकास कार्यों से कराया अवगत

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री को उत्तर रेलवे की विकास कार्यों की जानकारी दी गयी। सोमवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से शिष्टाचार भेंट कर मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ मंडल में चल रही प्रमुख रेल परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास, यात्री सुविधाओं में सुधार, स्टेशनों के सौंदर्यीकरण तथा आगामी महत्त्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

उन्होंने उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने लखनऊ मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा जनता को बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button