उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आरएमएल ने पहली रोबोटिक सर्जरी में पाई सफलता

दा विंची एक्सआई डबल कंसोल सिस्टम प्रयोग में मिली सफलता

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। पहली रोबोटिक सर्जरी करने में सफलता अर्जित कर ली है। बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के यूरोलॉजी और रीनल ट्रांसप्लांट विभाग ने दा विंची एक्सआई डबल कंसोल सिस्टम का उपयोग करके पहली रोबोटिक सर्जरी करने में सफलता को हासिल किया है। बीते 28 मार्च को दो रोबोटिक सिम्पल नेफ्रेक्टोमी की गई। जिससे आम नागरिकों को सस्ती और नवीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मील का पत्थर माना जा रहा है। बता दें कि संस्थान में दा विंची एक्सआई सिस्टम विश्व-स्तरीय चिकित्सा देखभाल प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाने का कार्य कर रहा है। इसमें यूरोलॉजी और रीनल ट्रांसप्लांट विभाग के सर्जन जटिल प्रक्रियाओं को अभूतपूर्व सटीकता, चपलता, और नियंत्रण के साथ करने में सक्षम होंगे। जिससे रोगियों को बेहतर परिणाम और तेजी से रिकवरी समय का लाभ मिलेगा। वहीं डॉ. ईश्वर राम दयाल, यूरोलॉजी और रीनल ट्रांसप्लांट विभाग के प्रमुख ने कहा कि हमारी टीम विश्व-स्तरीय देखभाल प्रदान करने के लिए समर्पित है, और यह उपलब्धि हमारी उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। और स्वास्थ्य सेवाओं को सभी वर्गों के लिए सुलभ बनाने के लिए मददगार साबित होगी। साथ ही संस्थान निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि संस्थान ने हमेशा नवीन प्रौद्योगिकी को सभी वर्गों के लिए सुलभ बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। जिसमें वंचित वर्ग भी शामिल है। संस्थान का मिशन सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, स्वस्थ समुदाय बनाने के विजन को साकार करने के लिए प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button