कछुआ तस्कर गैंग का चढ़ा पुलिस के हत्थे,390 जिन्दा कछुए बरामद
कछुओं को शक्ति वर्धक दवाई बनाने में प्रयोग

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कछुआ तस्कर गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एसटीएफ यूपी को मैनपुरी में प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए की तस्तरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 390 जिन्दा कछुए बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम उत्तम दास पुत्र स्व. दीपक दास , सलीम पुत्र जमील अहमद है, दोनों उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड के रहने वाले हैं।
विगत दिनों से एसटीएफ यूपी को प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्जीय तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों व टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में दिनेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ के पर्यवेक्षण में निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, एसटीएफ फील्ड इकाई, कानपुर द्वारा टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्रवाई प्रारम्भ की गयी तथा अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया। अभिसूचना संकलन के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं को मैनपुरी के विभन्न स्थानों से इक्ठठा करके टाटा सफारी गाड़ी से एटा, बरेली होते हुये उत्तराखण्ड ले जा रहे हैं। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए उ.नि. विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताई गयी सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी रेंज मैनपुरी से समन्वय स्थापित कर मुखबिर की निशादेही पर रविवार को समय लगभग सुबह 04:20 बजे जैन इण्टर कॉलेज, करहल, मैनपुरी से एक टाटा सफारी यूपी 16 एडी 7500 से दो व्यक्तियों को मय टाटा सफारी के गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 11 बोरो में 390 जिन्दा प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए बरामद हुए।गिरफ्तार अभियुक्तों ने सामूहिक रूप से पूछताछ में बताया कि हम लोग काफी समय से पूर्व से कछुओं की तस्करी कर रहे है। अशोक कुमार जो मैनपुरी के रहने वाले है उन्ही से कछुओ को लेकर शक्ती फार्म, सितारगंज, उत्तराखण्ड जा रहा था, कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त उत्तम ने बताया कि विवेक सितारगंज उत्तराखण्ड से कछुओं की तस्करी करने के लिय 80000.00 रुपए में बात तय हुयी थी। विवेक उपरोक्त ने बताया था, तस्करी किये जाने वाले प्रतिबंधित कछुओं का मीट खाने में एवं शक्ति वर्धक दवाई बनाने में प्रयोग किया जाता है।
एक अभियुक्त पहले भी जा चुका है कछुओं की तस्करी में जेल
उत्तम वर्ष 2024 में कछुओ की तस्करी करने में जेल जा चुका है। अशोक कुमार की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा-2, (16ख) 9, 39, 48, 498, 50, 51, 57 व भा0 वन अधि0 की धारा 52क, के अर्न्तगत क्षेत्रीय वन अधिकारी मैनपुरी रेंज वन प्रभाग, मैनपुरी के सुपुर्द किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी मैनपुरी रेंज वन प्रभाग, द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।