डीजीपी पहुंचे सआदतगंज ट्रिपल मर्डर घटना स्थल, पीड़ित परिजनों से मिले
डीजीपी ने परिजनों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और सुरक्षा का दिया भरोसा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। यूपी पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सआदतगंज ट्रिपल मर्डर घटना स्थल पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिले।
शुक्रवार को सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद प्रदेश के डीजीपी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
जहाँ उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर संवेदना व्यक्त करते ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराए जाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।
साथ ही परिवार की सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। जिससे परिजनों को किसी तरह का भय का एहसास न हो।
डीजीपी परिवार की बात सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। परिजनों से मुलाकात और उन्हें भरोसा दिलाने के बाद रवाना हो गए।
डीजीपी द्वारा पीड़ित परिवार के घर जाकर मिलने से आसपास के लोगों और परिजनों में जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जाग उठी है।



