NES of India: के अध्यक्ष बने डॉ. अमित केशरी
46वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ केशरी आधिकारिक तौर पर ग्रहण करेंगे अपना पदभार

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉ. अमित केशरी को NES ऑफ़ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया।
शुक्रवार को संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में ‘हेड एंड नेक सर्जरी’ विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष, डॉ. अमित केशरी को ‘न्यूरो-ओटोलॉजिकल एंड इक्विलिब्रियोमेट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है।
यह चुनाव मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित सोसाइटी के 45वें राष्ट्रीय सम्मेलन, ‘NESCON 2026’ के दौरान चुना गया। ज्ञात हो कि
डॉ. केशरी इससे पहले संस्थान में न्यूरो-ओटोलॉजी के प्रोफेसर और यूनिट हेड के रूप में काम कर चुके हैं। वे इस सोसाइटी में सचिव और अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण नेतृत्व पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
1978 में स्थापित, ‘NES ऑफ़ इंडिया के 1,200 से अधिक सदस्य हैं। यह सोसाइटी ENT सर्जनों के लिए एक मुख्य संगठन के रूप में कार्य करती है, जो न्यूरो-ओटोलॉजी, लेटरल स्कल बेस सर्जरी, और वर्टिगो (चक्कर आना) व संतुलन संबंधी विकारों के विशेषज्ञ हैं।
अध्यक्ष के रूप में डॉ. केशरी का लक्ष्य सोसाइटी की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत करना है। साथ ही शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देना और भारत के बाहर के व्यवसायिक संगठनों व संस्थानों के साथ ‘एक्सचेंज प्रोग्राम’ शुरु करना है।
इससे न्यूरो-ओटोलॉजी के क्षेत्र में ज्ञान के आदान-प्रदान, उन्नत क्लिनिकल प्रथाओं और शोध को बढ़ावा मिलेगा। डॉ केशरी आगामी वर्ष अक्टूबर 2027 में एम्स गुवाहाटी में आयोजित होने वाले ‘NES ऑफ़ इंडिया के 46वें राष्ट्रीय सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
डॉ. केशरी ने अपने पेशेवर सफर के दौरान लगातार समर्थन और प्रोत्साहन देने के लिए संस्थान प्रशासन, अपने सहयोगियों और अपने मरीजों का आभार व्यक्त किया है।



