फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की मजबूत नींव- डॉ बीकेएस चौहान
बलरामपुर अस्पताल में मना विश्व फार्मेसी दिवस

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर मनाया।
शुक्रवार को बलरामपुर चिकित्सालय में ‘विश्व फार्मेसी दिवस का भव्य आयोजन के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने फार्मासिस्टों का उत्साहवर्धन किया।
वहीं अस्पताल निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की वह मजबूत नींव हैं, जो चिकित्सक और मरीज के बीच सेतु का कार्य करते हैं।
अस्पताल जैसे राज्य के विशालतम चिकित्सालय में रोजाना आने वाले हजारों मरीजों तक सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण दवाएं और सही खुराक की जानकारी पहुंचाना अत्यंत जिम्मेदारी का काम है। जिसे हमारे सभी फार्मासिस्ट साथी पूरी निष्ठा व तत्परता से निभा रहे हैं। साथ ही
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बधाई देते हुए कहा चिकित्सा के क्षेत्र में दवाओं का सही और सुरक्षित उपयोग बेहद संवेदनशील पहलू है। मरीजों के त्वरित स्वास्थ्य लाभ में हमारे फार्मासिस्टों का समर्पण और कुशल कार्यशैली अत्यंत सराहनीय है।
संकट और आपदा के समय भी फार्मासिस्टों ने सदैव अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा, “अस्पताल की दैनिक स्वास्थ्य सेवाओं के निर्बाध संचालन में फार्मासिस्ट संवर्ग का योगदान अतुलनीय है।
मरीजों की देखरेख और सटीक दवा प्रबंधन में उनका निरंतर सहयोग ही अस्पताल की सफलता का मुख्य आधार है। डीपीआरए प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि
कार्यक्रम के दौरान जेके सचान अध्यक्ष डीपीआरए प्रद्युम्न सिंह महामंत्री डीपीआरए, मनमोहन मिश्रा चीफ फार्मासिस्ट,अजय कुमार पाण्डेय, डीपीए कोषाध्यक्ष, सीपी चौधरी, सुभाष श्रीवास्तव, श्रवण सचान, केके सिंह, प्रभाकर त्रिपाठी, एसएम त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह, डीएस त्यागी, अनिल श्रीवास्तव शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं फार्मासिस्टों ने एकजुट होकर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था सेवाओं को और अधिक पारदर्शी मरीजों के अनुकूल बनाने का संकल्प दोहराया।


