उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

कैंसर संस्थान में चला जागरूकता कार्यक्रम 

स्वस्थ जीवन शैली जागरूकता दौड़ का आयोजन 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कैंसर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। गुरुवार को

कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में “चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस मंथ ” के अवसर पर “गोल्ड सितम्बर ” के तहत “आओ, बच्चों की मुस्कान के लिए दौड़ें” थीम पर स्वस्थ जीवन शैली जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया।

बचपन के कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में संस्थान के फैकल्टी, रेजिडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

पुरुष वर्ग में विवेक ने प्रथम, अखलिम खान ने द्वितीय तथा राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में डॉली सिंह प्रथम, मनीषा द्वितीय तथा डॉ. इंदुबाला मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं।

इस आयोजन के माध्यम से बच्चों के कैंसर की समय पर पहचान, उपचार और जागरूकता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button