राज्यपाल ने रेडक्रॉस सोसाइटी को किया पुरस्कृत
कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता एवं आपदा प्रबंधन अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह को मिला प्रमाण पत्र प्राप्त

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्यपाल ने पुरस्कृत किया।
सोमवार को राज भवन में आयोजित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की वार्षिक AGM में रेड क्रॉस सोसाइटी को सर्वांगीण गतिविधि में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिसमें
लखनऊ रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता एवम आपदा प्रबंधन अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंच पर राज्यपाल एवं उपमुख्य मंत्री, सभापति ब्रजेश पाठक, उपसभापति अमर नाथ मिश्र सचिव रामानंद कटियार संयुक्त सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भारत दिल्ली से संयुक्त सचिव बांसुरी एवं सभी जिलो से आये सदस्य उपस्थित रहे। वहीं
सचिव अमर नाथ मिश्र ने बताया कि लखनऊ की टीम ने रक्त दान 297, 486पोषण पोटली क्षय रोगी को,
सदस्यता में 8 पैटर्न मेंबर बना कर 6 मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया। साथ ही
50 व्हील चेयर 50 स्ट्रेचर हॉस्पिटल को एवम कंबल वितरण जाड़े में,10 ट्राई साइकिल दिव्यांगों को प्रदान की वर्ष 2025-2026 में प्रदान किया गया।



