2 ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर का करें दीदार
आईआरसीटीसी कराएगा भ्रमण

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। देशाटन करने वालों के लिए सुनहरा मौका दिया जा रहा है। शनिवार को आईआरसीटीसी ने 2 ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर” घुमने का सुनहरा मौका देने की तिथि घोषित कर दी है।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने एवं पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।
यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए, आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा लखनऊ से “02 ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर” का हवाई टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा हैं ।
यह पैकेज 04 रात एवं 05 दिन का है। जिसमें उज्जैन,ओम्कारेश्वर, महेश्वर,मांडू और इंदौर का भ्रमण कराया जाएगा । यह पैकेज 20 सितम्बर से 24 सितम्बर तक चलाया जा रहा है।
टूर की विशेषताओ में..
इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से इंदौर जाने एवं इंदौर से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गयी है।
यात्रा के दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर, चिंतामन गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, मंगलनाथ मंदिर का दर्शन कराया जायेगा। ओंकारेश्वर में ओम्कारेश्वर मंदिर के दर्शन।
महेश्वर में अहिल्याबाई किला और महल, अखिलेश्वर मंदिर, सहस्त्रधारा और नर्मदा घाट के दर्शन। मांडू में जहाज महल और हिंडोला महल के दर्शन। इंदौर में पितृ पर्वत और गणपति मंदिर खजराना आदि का भी भ्रमण कराया जायेगा।
पैकेज टैरिफ (प्रति व्यक्ति लागत)..
रू. 48,500/-, एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति
रू. 42,500/- दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति
रू. 40,300/- तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति
रू. 36,100/- माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य बेड सहित एवं मूल्य रू. 19,500/- बिना बेड के होगा। अजीत कुमार सिन्हा
मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक आईआरसीटीसी उक्षे ने बताया कि
इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है।
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये इन मोबाइल नम्बरों पर लखनऊ- 8287930912/8287930902/9236391909/9236391911 पर संपर्क कर सकते हैं।



