उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आरएमएल एवं लवि के मध्य समझौता 

क्लीनिकल प्रशिक्षण के लिए हुआ एमओयू 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। क्लीनिकल प्रशिक्षण के लिए दो संस्थानों के मध्य एमओयू किया गया।

शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के बीच फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के क्लीनिकल प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

इस सहयोग के तहत विद्यार्थियों को पीएमआर, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, इमरजेंसी मेडिसिन सहित विभिन्न विभागों में पर्यवेक्षित क्लीनिकल प्रशिक्षण मिलेगा।

प्रशिक्षण में रोगी मूल्यांकन, रिहैबिलिटेशन योजना, क्लीनिकल डॉक्यूमेंटेशन, संक्रमण नियंत्रण और साक्ष्य आधारित अभ्यास पर विशेष जोर रहेगा।

ज्ञात हो कि दोनों संस्थानों के बीच पांच वर्ष के लिए यह समझौता किया गया। इस समझौता से योग्यता आधारित प्रशिक्षण, विषय अधिगम, संकाय सहभागिता एवं नियमित मूल्यांकन को बढ़ावा देगा और विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय तृतीयक चिकित्सा संस्थान में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button