डॉक्टरों ने 40 वर्षीय रोगी के मुख कैंसर की सफल सर्जरी
टीबी सह सयुक्त चिकित्सालय ने फिर रचा इतिहास

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने 40 वर्षीय रोगी के मुख कैंसर की सफल सर्जरी करने में बड़ी सफलता हासिल की।
जहाँ बड़े चिकित्सा संस्थानो पर मरीजों के बढ़ते बोझ को कम करने बड़ी भूमिका पेश की है।
ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में बीते 24 जुलाई को मुख के कैंसर की सफल सर्जरी की गई । ठाकुरगंज निवासी 40 वर्षीय रोगी को जीभ के किनारे पर ऐसा घाव हो गया था , जो भर नहीं रहा था।
जिससे मरीज और परिजन भारी मुश्किलों का सामना कर रहे थे। वहीं चिकित्सालय के नाक कान गला रोग विभाग में जब रोगी ने परामर्श लिया तो डॉक्टर अनित्या श्रीवास्तव ने उसे बायोप्सी कराने की सलाह दी ।
रोगी की सहमति के बाद बायोप्सी की गई। जिसमें कैंसर की पुष्टि हुई । चिकित्सक द्वारा निर्णय लिया गया कि तत्काल शल्य क्रिया जरूरी है। ऐसे में रोगी को भर्ती कर कैंसर की सर्जरी की गई ,साथ ही गले में सिलेक्टिव लिंफ नोड डिसेक्शन भी किया गया ।
मरीज की सेहत में सुधार होने पर चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई है । ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीम में एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर शाहिद अंसारी, ईएनटी सर्जन डॉक्टर अनित्या श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स,सिस्टर नीतू मिश्रा, अर्चना श्रीवास्तव, अरुणा देवी व ओटी के अन्य कर्मचारी शामिल रहे ।
वहीं चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनंद त्रिपाठी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस सफल सर्जरी से अन्य चिकित्सकों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए ।
उन्होंने बताया की चिकित्सालय की ईएनटी यूनिट बहुत बेहतर ढंग से सभी प्रकार के नाक कान गले के ऑपरेशन कुशलता से संपन्न किए जाते हैं ।
ऐसे रोगी जो नाक कान गला रोग से पीड़ित है तो तत्काल चिकित्सालय में नाक कान गला रोग विभाग की ओपीडी में आकर दिखाएं एवं सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं।



