उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

चातुर्मास स्थापना महोत्सव में पहुंचे डिप्टी सीएम 

पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर महाराज से लिया आशीर्वाद 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़ । राजधानी चातुर्मास स्थापना महोत्सव का शुभारम्भ किया गया।

रविवार को आनंदमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर महाराज (ससंघ) के वर्षायोग (चातुर्मास) स्थापना महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास साथ किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा भक्ति देखने को मिली। वहीं

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचकर पूज्य उपाध्याय विहसंत सागर महाराज के पावन चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

साथ ही उन्होंने वर्षायोग स्थापना महोत्सव की सफलता की बधाई दी। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर सुषमा खरकवाल, विधायक नीरज बोरा, विधायक डॉ. महेंद्र सिंह, इंजीनियर अवनीश सिंह, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पवन सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जैन समाज द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन की सराहना की।

मंगल कलश यात्रा में भक्ति की दिखी अद्भुत झलक..

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में ध्वजारोहण, मंगलाचरण एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया ।

इसके उपरांत प्रातः 11 बजे मंदिर परिसर से कानपुर रोड सीएमएस ऑडिटोरियम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर भगवान महावीर और गुरुदेव का जयघोष करते हुए यात्रा में शामिल रही।

दोपहर 12 बजे सीएमएस ऑडिटोरियम में मुख्य समारोह का शुभारंभ मंच उद्घाटन, चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वहीं मेडिशन गुरु पूज्य उपाध्याय ने कहा कि 

“टूटे हुए दिलों को अरमान देने आया हूँ, इंसान को इंसान की पहचान देने आया हूँ। और कुछ भी नहीं है मेरे पास लखनऊ वासियों, काँपते होठों को मुस्कान देने आया हूँ।

उन्होंने कहा कि समाज को प्रेम, संस्कार, आत्मीयता और सकारात्मक सोच से जोड़ना ही धर्म का वास्तविक उद्देश्य है। वर्तमान समय में बच्चों को मोबाइल की दुनिया से निकालकर संस्कृति, मंदिर और नैतिक मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

देशभर से श्रद्धालुओ का जमावड़ा..

कार्यक्रम में भोपाल, इंदौर, शिवपुरी, ग्वालियर, गोहद, डबरा, भिंड, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, दिल्ली, कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, महमूदाबाद, बहराइच सहित अनेक स्थानों से हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

20 जुलाई को होगा विशाल ज्योतिष सम्मेलन

मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि 20 जुलाई को आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विशाल ज्योतिष सम्मेलन आयोजित होगा।

इसमें दिल्ली, ग्वालियर सहित देशभर से पधार रहे प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद वास्तु, मंत्र विज्ञान, स्वर ज्ञान, कुंडली विज्ञान एवं अंक विद्या जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे तथा खुले मंच से श्रद्धालुओं की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button