सहायक नर्सिंग अधीक्षक ने जन्मदिन पर बांटा भोजन
जश्न मनाने के बजाय जन्मदिन पर लोगों की सेवा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में सहायक नर्सिंग अधीक्षक ने लोगों के प्रेरणादायी कार्य किया है। बुधवार को सहायक नर्सिंग अधीक्षक पवन गर्ग ने नर सेवा नारायण से की मिशाल पेश की है।
उन्होंने अपने जन्मदिन पर भोजन विरित किया । जिसे देखकर लोगों ने सहायक नर्सिंग अधीक्षक की सराहना की । जहाँ समाज में अक्सर लोग अपने जन्मदिन पर जश्न डूबे रहते हैं। वहीं
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में संचालित धन्वन्तरि अन्नपूर्णा केंद्र के स्टॉल पर स्वयं पवन गर्ग सहायक नर्सिंग अधीक्षक एवं अन्य नर्सिंग सहयोगियों के द्वारा जन्मदिन के अवसर पर गरीब,असहाय,जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन वितरण किया।
वहीं पवन गर्ग का कहना है कि मानव सेवा करना हर नागरिक का कर्तव्य होता है। इसी उदेश्य से अपने जन्मदिन को लोगों की सेवा करने का विचार आया और आज लोगों को भोजन बाँट कर आत्मीय खुशी मिली है। ऐसा सामाजिक कार्य हर वर्ष अपने जन्मदिन पर करते रहने का मेरा संकल्प भी है।



