उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान 

प्रदेश में विधान परिषद के 11 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश भर में विधान परिषद निर्वाचन प्रक्रिया जारी रही। शुक्रवार को

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026

के लिए हो रहे मतदान के दौरान पूर्वाह्न 10 बजे अपने निर्धारित मतदेय स्थल, बूथ संख्या-224 (स्नातक), केंद्रीय विद्यालय, विकास खण्ड-2, गोमती नगर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में विधान परिषद के इन 11 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होकर सायं 4 बजे तक निर्धारित है।

निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button