उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

सह – संयुक्त चिकित्सालय को नई इमरजेंसी निर्माण की मिली मंजूरी 

अस्पताल में नई लॉन्ड्री की शुरु, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने किया शुभारंभ

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित सह -संयुक्त चिकित्सालय (टीबी अस्पताल ) ठाकुरगंज में नई इमरजेंसी वार्ड निर्माण कार्य की मंजूरी मिल गई है।

अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड का निर्माण कार्य प्रस्ताव को शासन स्तर से मंजूरी दे दी ।

अब मरीजों बहुत जल्द नई इमरजेंसी में इलाज सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिसमें इमरजेंसी वार्ड बिल्डिंग का ग्राउंड फ्लोर से लगाकर तीन मंजिल बनाने की शासन से अनुमति मिली है। जिसे कार्यादायी संस्था को निर्माण कार्य के लिए सौंप दिया गया है।

वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड बिल्डिंग का निर्माण कार्य के लिए मंजूरी मिल गयी है। जिसमें तीन फ्लोर का निर्माण कार्य होना है।

इससे मरीजों को और बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी । उन्होंने बताया सरकार मरीजों के उपचार के लिए निरंतर सुविधाओं में बढ़ोतरी करने में युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। निर्माण कार्य को लेकर इमरजेंसी वार्ड को अलग शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी चल रही है। जिससे निर्माण कार्य समय से पूरा हो सके।

अस्पताल नई लॉन्ड्री मशीन स्थापित..

अस्पताल परिसर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनंद त्रिपाठी द्वारा द्वारा नई लॉन्ड्री मशीन का उद्घाटन किया गया।

डॉ त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल परिसर में नई लॉन्ड्री मशीन स्थापित कर दी गयी है। यह लॉन्ड्री मशीन अत्याधुनिक तकनीकी से लैस है।

यह मशीन कपड़े धुलाई से लेकर एक साथ 25 कपडे धुलाई करने में सक्षम है। इसमें धुलाई के साथ कपड़े सुखा कर और स्टीम प्रेस कर एक घंटे में तैयार करके दे देगी। इसमें स्टीम प्रेस लगा हुआ है जो कपड़ा प्रेस करके तैयार कर देगी।

इसके अलावा अस्पताल में 6 बेड का आईसीयू बेड का वार्ड बनकर तैयार होने को है। डॉ त्रिपाठी ने कहा कि मानव सेवा संकल्प के साथ मेरा निरंतर यही प्रयास है कि अस्पताल में पहले से और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो। जिससे मरीजों को अन्य अस्पतालों में न जाना पड़े।

ज्ञात हो कि लगभग 200 बेड अस्पताल भारी भरकम मरीजों का बोझ लेकर चल रहा है। जहाँ डॉक्टरों द्वारा हज़ारो की संख्या में प्रतिदिन मरीजों की ओपीडी में उपचार प्रदान किया जा रहा हैं।

जिसमें मानसिक रोग विशेषज्ञ, चेस्ट फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक , नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसिन, दंत एवं शल्य चिकित्सक़ ,

तथा ब्लड सम्बंधित समस्त जांचे, एक्स -रे ईसीजी से लगाकर मरीजों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जिसमें फेफड़े संबधित अन्य रोगों की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button