उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय
मुख्यमंत्री ने बांटे विभिन्न विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र
दोनों डिप्टी सीएम वित्त मंत्री रहे मौजूद

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में विभिन्न विभागों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलते ही चेहरे खीर उठे। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
प्रतिभाओं को अवसर, परिश्रम को सम्मान, सशक्त युवा, बदलते उत्तर प्रदेश की पहचान के तहत नियुक्ति पत्र वितरण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अंतर्गत 21 विभागों के लिए विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर वितरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नए उत्तर प्रदेश में प्रतिभा को पारदर्शिता का मंच और परिश्रम को सम्मानजनक अवसर मिल रहा है। ईमानदार एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनी है।



