उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

चिकित्सा अधीक्षक साइकिल रिक्शा पर सवार होकर पहुंचे अस्पताल 

प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के ईंधन बचाओ अपील पर सार्वजनिक वाहन का लिया सहारा 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में एसजीपीजीआई निदेशक के बाद बलरामपुर अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक साइकिल रिक्शा पर सवार होकर अस्पताल पहुंचे। हाल ही में

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा ईंधन बचाओ और सार्वजनिक परिवहन से यात्रा तथा अनावश्यक निजी वाहनों के उपयोग को कम करने के आह्वान के क्रम में डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक बलरामपुर अस्पताल द्वारा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया।

डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव सुबह अपने आवास से अस्पताल जाने के लिए मेट्रो सेवा का उपयोग करते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन तक पहुंचे तथा वहां से रिक्शा पर सवार होकर अस्पताल कार्यालय पहुंचे ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग का जो संदेश दिया गया है, उसका पालन करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रतिदिन प्रातःकाल सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हुए ही अस्पताल आने का प्रयास करेंगे, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए तथा अधिक से अधिक लोग सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित हों।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे भी आवश्यकता अनुसार सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें एवं पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button