तकनीकी खराबी सुधारने में जुटी टीम,जल्द होगा सुधार – परिवहन आयुक्त
वाहन पोर्टल चार दिनों से सर्वर डाउन कार्यालय के चक्कर काटने पर मजबूर वाहन स्वामी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। परिवहन विभाग का चार दिनों से वाहन पोर्टल सर्वर डाउन चल रहा है।
जिससे वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करने के साथ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहें हैं। जिसमें कार्यालय समीप ऑफिस खोले बैठे दलाल कार्य कराने का मुनाफा वसूल रहें हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन स्वामी गाड़ी के कागज प्रमाणित कराने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय गया।
जहाँ सर्वर खराबी हवाला दिया गया। जिस पर वाहन स्वामी कार्य में देरी देखी और दलाल का सहारा लिया। वहीं दलाल वाहन पेपर प्रमाणित कराने के लिए 700 सौ रूपये ले लिए और कुछ घंटों में कागज प्रमाणित करा कर वाहन स्वामी को सौंप दिए ।
वहीं सर्वर डाउन होने की जानकारी परिवहन विभाग को होते ही सर्वर डाउन होने की सफाई दी है। गुरुवार को परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने बताया कि
पिछले कुछ दिनों से संपूर्ण भारत (पैन – इंडिया ) में ‘वाहन’ पोर्टल के संचालन में तकनीकी बाधाएं आ रही हैं। इस संबंध में उप-महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष (इ -ट्रांसपोर्ट ), एनआईसी मुख्यालय, नई दिल्ली एवं तकनीकी निदेशक,
एनआईसी लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि यह समस्या अनुप्रयोगों (एप्लीकेशन्स ) को पुराने बुनियादी ढांचे से नए क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर स्थानांतरित (माइग्रेशन ) करने के दौरान उत्पन्न हुई है।
परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने बताया कि सम्बन्धित तकनीकी टीम के अथक प्रयासों और विशेषज्ञों की नियुक्ति के बावजूद, सर्वर में कुछ अप्रत्याशित तकनीकी खराबी (मालफंक्शन ) आ गई है।
विभाग इस स्थिति से पूरी तरह अवगत है और सिस्टम को जल्द से जल्द स्थिर व सुचारू बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि
एनआईसी की विशेष टीम प्रणाली को पुनः सुदृढ़ और पूर्णतः कार्यात्मक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नागरिकों को हो रही इस असुविधा के लिए हमें खेद है और धैर्य बनाए रखने के लिए अनुरोध है।



