उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

नये बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह

संस्थान निदेशक दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। नये बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गयी।

शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए दीप प्रज्वलन कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान निदेशक प्रो सीएम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा प्रो अशोक बिश्नोई, डीन ऑफ नर्सिंग, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जिसमें प्रो राजन भटनागर, डीन; प्रो विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक; प्रो सुब्रत चंद्रा, कार्यकारी कुलसचिव; प्रो शिव कुमार मुडगल, प्राचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग; तथा प्रो. निपिन कलाल, उप-प्राचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग शामिल रहे।

इस अवसर पर संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ परिचय एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया। वहीं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो शिव कुमार मुडगल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

उन्होंने नर्सिंग शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को व्यावसायिक नैतिकता, मानवीय गरिमा और संवेदनशील रोगी देखभाल के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

शैक्षणिक सत्र 2025–2026 के अंतर्गत विभिन्न बैचों और सेमेस्टरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज द्वारा आयोजित मॉक टेस्ट श्रृंखला का भी उल्लेख किया गया।

कॉलेज के लिए यह गर्व का विषय है कि वर्ष 2021 के प्रथम बैच के दो विद्यार्थियों ने इस वर्ष NORCET परीक्षा उत्तीर्ण कर चयन प्राप्त किया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रयासों को दर्शाती है।

मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने संबोधन में नर्सिंग शिक्षा, व्यावसायिक विकास और भावी नर्सिंग पेशेवरों की जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किए। इसके पश्चात अतिथियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन लीना पी. जॉन एवं वर्षा द्विवेदी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का समापन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उप-प्राचार्य प्रो. निपिन कलाल द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button