उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

एसोसिएशन जिले की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव 

अध्यक्ष बने राजीव कनौजिया, नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने ली शपथ 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के बलरामपुर स्थित संगठन के नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव कराया गया। बुधवार को

​ डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (DPGA), जनपद-लखनऊ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव प्रांतीय कार्यालय ओल्ड स्पेशल वार्ड, बलरामपुर चिकित्सालय में निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। वहीं बैठक की अध्यक्षता बीपी चौधरी (अध्यक्ष, जनपद शाखा-लखनऊ) द्वारा की गई।

​अधिवेशन के पश्चात चुनाव अधिकारी प्रदेश के महामंत्री प्रद्युम्न सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई और पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें

​नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में

​अध्यक्ष राजीव कनौजिया,

​वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमजे सिद्दीकी,

​उपाध्यक्ष एसपी मिश्रा,

​मंत्री अजय कुमार कश्यप,

​संयुक्त मंत्री राकेश मोहन कुशवाहा,

​संगठन मंत्री राजेश बोध,

​कोषाध्यक्ष प्रतिभा,

​संप्रेक्षक शैलेन्द्र प्रकाश,

​संरक्षक बीपी चौधरी निर्विरोध घोषित किया गया।

​इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान, प्रदेश के महामंत्री प्रद्युम्न सिंह एवं मंडली सचिव जीसी दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​साथ ही, अधिवेशन में विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगी उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से अजय मिश्रा, आरएस कनौजिया, आनंद सिंह, कासिम अली, सुभाष,आतिफ, मनमोहन मिश्रा एवं अन्य लोग शामिल रहे।

​नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव कनौजिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के हितों और फार्मासिस्ट संवर्ग की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव संघर्षशील रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button