कार्मिक पदोन्नति पर डीपीआरए जिला मंत्री जताई खुशी
अध्यक्ष महामंत्री को बताया भगीरथ प्रयास की मिली सफलता

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डीपीआरए संघ अध्यक्ष और महामंत्री के नेतृत्व ने एक और मुकाम हासिल किया है।
बुधवार को संघ के जिला मंत्री राजीव कनौजिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है।
संगठन के शीर्ष नेतृत्व की दूरदर्शिता और शासन स्तर पर की गई ‘अभेद्य’ पैरवी के फलस्वरूप इकबाल अहमद को ‘विशेष कार्याधिकारी'(भेषजी )के पद पर पदोन्नत करने का ऐतिहासिक आदेश जारी हो गया है। वहीं
नेतृत्व की तपस्या और अटूट संकल्प की विजय
जिला मंत्री राजीव कनौजिया ने इस सफलता को प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान एवं प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह के ‘भगीरथ प्रयासों’ की सफलता बताते हुए कहा
”यह मात्र एक पदोन्नति का आदेश नहीं है, बल्कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान और महामंत्री प्रद्युम्न सिंह के उस अटूट धैर्य और कठोर परिश्रम की विजय है, जो उन्होंने पिछले कई वर्षों से फार्मासिस्ट संवर्ग के मान-सम्मान के लिए किया है।
उनके द्वारा शासन के उच्च अधिकारियों और मंत्रियों के साथ की गई निरंतर बैठकों, तर्कपूर्ण प्रस्तुतीकरण और बिना थके किए गए संघर्ष ने ही आज हमें इस मुकाम पर पहुँचाया है। यह नेतृत्व की वह ‘तपस्या’ है जिसने असंभव को संभव कर दिखाया।
साथ ही राजीव कनौजिया ने समस्त जिला कार्यकारिणी की ओर से अपने यशस्वी नेतृत्व का आभार जताया । उन्होंने कहा कि जेके सचान और प्रद्युम्न सिंह की जोड़ी ने न केवल संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है, बल्कि संवर्ग के प्रत्येक सदस्य के मन में यह विश्वास जगाया है कि जब नेतृत्व मजबूत हो, तो जीत निश्चित है।
इकबाल अहमद की यह नियुक्ति हमारे कैडर के स्वर्णिम भविष्य की शुरुआत है। इसके लिए दोनों शीर्ष नेताओं का पुनः आभार है।



