उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

 एसोसिएशन ने डीजी हेल्थ से की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ्य महानिदेशक को पुष्प गुच्छ देकर दी बधाई

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक को पदभार संभालने की बधाई दी। मंगलवार को

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष “संदीप बडोला” के नेतृत्व में नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उप्र से शिष्टाचार भेंट कर ते हुए पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

वहीं प्रतिनिधिमंडल ने संवर्ग की वर्तमान समस्याओं और संवर्ग की लम्बित मांगों के विषयों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान महानिदेशक ने समस्याओं के निस्तारण के लिए

आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक कर संगठन की मांगों व समस्याओं के निस्तारण के संदर्भ में हर संभव सहयोग किया जायेगा। साथ ही उन्होंने संवर्ग की कठिनाइयों के निस्तारण के लिए तत्पर रहने का आश्वासन भी दिया।

इस मौके पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता एसएम त्रिपाठी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पांडे, पीसीआई के मेंबर शंकर पटेल बलरामपुर हॉस्पिटल के चीफ फार्मासिस्ट मनमोहन मिश्रा, फार्मेसिस्ट विवेक कुमार एवं संवर्ग के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button