युवाओं का नशा मुक्त होना स्वस्थ भारत के लिए अति आवश्यक- डॉ सूर्यकान्त
कालीचरण पीजी काॅंलेज नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए जानकारी दी गयी। गुरुवार को कालीचरण पीजी काॅलेज,में ‘‘नशा मुक्त फाॅर विकसित भारत संकल्प अभियान’’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक इं. वीके मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि ‘‘विकसित भारत के सपने को सच करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा, और वही युवा शक्ति नेतृत्व और सृजन कर सकती है, जो नशे से मुक्त हो।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता डाॅ सूर्यकान्त प्रो एंड हेड ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ़ रेस्पिरेटरी मेडिसिन किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरा प्रयास है कि काॅलेज के युवा नशा मुक्त अभियान’’ के राजदूत बने।
भारत के युवाओं का नशा मुक्त होना स्वस्थ भारत के लिए अति आवश्यक है। आपने बताया कि नशे से 40 तरह के कैंसर और 25 तरह की अन्य जानलेवा बीमारियां होती हैं । जब कोई व्यक्ति सिगरेट का नशा करता है तो 30 फीसदी वह अपने को और 70 फीसदी अन्य लोगों को नुकसान पहुंचाता है।
तम्बाकू पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए आपने 9 बार प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिखी है। कार्यक्रम में युवाओं को नशा मुक्त होने की शपथ दिलवाते हुए आपने कहा कि आपका दायित्व है कि जो आपके-अपने नशा कर रहे हैं, उनकी काउंसलिंग और मेडिकल सहायता से नशा छुडाने का प्रयास करें।
कार्यक्रम में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो चन्दमोहन उपाध्याय ने कहा कि भारत देश में 18 करोड़ युवा नशे का शिकार हैं, जो कि बहुत ही चिन्ता का विषय है। नशे के भॅवर में फंसकर हम अपना और अपने परिवार का विनाश कर लेते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो एंड हेड डाॅ कल्याणी द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो मीना कुमारी,
प्रो अर्चना मिश्रा, प्रो वीएन मिश्र, डाॅ डीसीडीआर पाण्डेय, डाॅ मनीषा सिंह, डाॅ अल्का द्विवेदी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



