उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीजीवनशैलीबड़ी खबर

आरएमएल ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी को चटाई धूल

आरएमएल टीम का मैंन ऑफ़ द सीरीज पर कब्ज़ा

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने खूब दमखम आजमाया। गुरुवार को डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में

एमआई ग्रुप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप की ओर से “सिनर्जी टूरर्नामेंट“ का आयोजन किया गया।

इस नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में आरएमएल ने सेमीफाइनल में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की टीम को पराजित कर दिया,जो विगत दो वर्षों से इस टूर्नामेंट पर कब्ज़ा था। फाइनल में आरएमएल टीम द्वारा हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल की क्रिकेट टीम को हराया।

इस टूर्नामेंट में टोटल चौदह टीमों द्वारा प्रतिभाग किया था।वहीं

मैंन ऑफ़ द सीरीज आरएमएल की टीम से सिद्धार्थ तिवारी और बॉलर ऑफ़ द टूर्नामेंट उमंग शुक्ला को प्रदान किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह द्वारा जीत के लिए टीम को बधाई दी।

खिलाड़ियों की टीम में अमित (कप्तान),सोनी, अमित यादव,यश, अर्पित,अभि, डॉ अशोक कुमार गुप्ता, सिद्धार्थ तिवारी,कान्हा, उत्कर्ष, आर्यन सिंह, अमित कुमार, उमंग,अभिषेक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button