उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

कृषि संकल्प अभियान के तहत प्राकृतिक खेती पर जोर

मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया मक्का किसानों का उत्साह

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्राकृतिक खेती पर जोर दिया जा रहा है। रविवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने जनपद औरैया की नगर पंचायत अजीतमल में आयोजित मक्का किसान सम्मेलन में सहभागिता करते हुए क्षेत्र के किसानों से संवाद किया।

इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को उन्नत किस्म के बीजों की मिनीकिट वितरित की गई और कृषि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने जनपद औरैया की नगर पंचायत अजीतमल में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत मक्का किसान सम्मेलन के दौरान लगाई गई कृषि प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी मक्का उत्पादन, तकनीकी नवाचार और किसानों को लाभकारी जानकारी प्रदान करने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद औरैया की नगर पंचायत अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि ये पेड़-पौधे हमारी धरा की समृद्धि और भावी पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।

इस दौरान कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, चंद्रप्रभा,भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, विधायक गुड़िया कठेरिया, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह, प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र, निदेशक कृषि जितेंद्र तोमर, एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसी क्रम में

विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला हरदोई के सांडी, विधानसभा क्षेत्र अहिरौरी, ब्लॉक करीमनगर, ग्राम पंचायत में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांडी के विधायक प्रभाश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा पीके वर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) हरदोई के वैज्ञानिक डॉ. पंकज नौटियाल एवं डॉ. रविकिरण, उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडे, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विनीत कुमार शुक्ला, कई ग्राम सभाओं के सम्मानित प्रधान, और बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने वाले सम्मानित किसान भाई एवं सम्मानित महिला कृषक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, सिंचाई, लघु सिंचाई, नलकूप, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य, नेचुरल फार्मिंग, जैविक खेती, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि विभाग से जुड़ी सभी योजनाओं जैसे सोलर पंप, मैकेनाइजेशन, और निवेशों की व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई। विधायक द्वारा सभी किसानों से नेचुरल फार्मिंग और गौ-आधारित खेती पर ध्यान केंद्रित करने, रासायनिक उर्वरकों एवं दवाओं में कमी लाने, फार्मर रजिस्ट्री से लाभ उठाने, समय पर धान की नर्सरी, दलहन एवं तिलहन, और धान की सीधी बुवाई पर डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) विधि से बुवाई आदि पर प्रकाश डाला गया।

विकसित कृषि संकल्प अभियान को ग्राम पंचायत महरु, विकासखंड रिसिया, जनपद बहराइच में भी आयोजित किया गया। यहां जिला कृषि अधिकारी बहराइच, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए, बीज गोदाम प्रभारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, इफको प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, और कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत सभी सम्मानित किसान भाइयों एवं बहनों को खरीफ फसल उत्पादन तकनीक, डीएसआर, उर्वरकों का संतुलित प्रयोग, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, मिलेट्स, प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम, एनएफएसएम आत्मा, कृषि यंत्रीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित सभी फसलों की उत्पादन तकनीक और अन्य सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button