उत्तर प्रदेश

 सहायक लेखाकार सेवानिवृत्त होने पर,हुआ विदाई समारोह

कुलपति ने लेखाकर के कार्यों की सराहना

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सोमवार को विश्वविद्यालय के स्थापना काल के कर्मचारी सहायक लेखाकार राम सागर के सेवानिवृत्त होने पर विदाई की गयी।

इस मौके पर कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने उनके योगदान की सराहना करने के साथ ही उनके कार्यकाल को याद किया। कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना काल से रामसागर ने अपने 25 सालों में कर्मठ कर्मचारी के रूप में कार्य किया। यह संयोग ही है कि इसी समय विश्वविद्यालय को नैक से ए ग्रेड प्राप्त हुआ है।

सही मायने में यह आपके 25 वर्षों के योगदान का फल है। उनके साथी कर्मचारियों ने भी भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए विदाई दी। साथ ही प्रतिकुलपति प्रो राजीव कुमार, वित्त अधिकारी केशव सिंह ने भी उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रामसागर ने भी विश्वविद्यालय में बिताये अपने पलों को याद किया। विदाई समारोह में सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button