उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ

संस्थान निदेशक ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत की गयी। मंगलवार को

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा इंडियन एसोसिएशन ऑफ नियोनेटल नर्सेस तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

इस वर्ष की थीम “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएं” रही। वहीं संस्थान निदेशक प्रो सीएम सिंह ने

कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रो विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक; प्रो शिवकुमार मुदगल

, प्राचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग तथा प्रो. निपिन कलाल, उप-प्राचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों प्रो सिंह ने कहा जन्म के प्रथम घंटे के भीतर स्तनपान प्रारंभ करने, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देने तथा दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान में आयोजित होने वाले सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। जिनमें 4 अगस्त को प्रतियोगिता, 5 अगस्त को जिंगल प्रतियोगिता, 6 अगस्त को आरपीजी अस्पताल में स्तनपान के महत्व पर रोल प्ले तथा 7 अगस्त को विशेषज्ञ व्याख्यान एवं समापन समारोह आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन लीना प्रविल जॉन, सहायक प्राध्यापक, कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. निपिन कलाल, उप-प्राचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग विभाग, कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्यों, नर्सिंग विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button