उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

नेशनल ऑर्थोडॉन्टिस्ट दिवस पर कार्यशाला 

कार्यक्रम में लगभग 80 मेडिकल एवं डेंटल रेजिडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ एवं दंत चिकित्सा विशेषज्ञों रहे शामिल

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने दांतो के बचाव के लिए जानकारी दी। सोमवार को

नेशनल ऑर्थोडॉन्टिस्ट दिवस के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दंत चिकित्सा विभाग द्वारा इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के सहयोग से सीधे दांतों से कहीं बढ़कर” “विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह एवं डीन प्रो राजन भटनागर के मार्गदर्शन तथा प्रो विक्रम सिंह, सीएमएस के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में प्रो सुब्रत चंद्र, एग्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार का भी विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम की आयोजन अध्यक्ष एवं दंत चिकित्सा विभाग की प्रोफेसर एवं आयोजन अध्यक्ष प्रो शैली महाजन ने ऑर्थोडॉन्टिस्ट डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक ऑर्थोडॉन्टिक्स केवल दांतों को सीधा करने तक

सीमित नहीं है, बल्कि चेहरे की सामंजस्यपूर्ण संरचना, बेहतर कार्यक्षमता, सौंदर्य, आत्मविश्वास तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार से जुड़ा है।

डीन प्रो राजन भटनागर ने दंत चिकित्सा विभाग की निरंतर प्रगति एवं शैक्षणिक और चिकित्सकीय गतिविधियों की सराहना की। प्रो सुब्रत चंद्र ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सीखने एवं व्यावसायिक सहयोग के महत्व पर बल दिया।

वैज्ञानिक सत्र में प्रो माधवी, प्रोफेसर, ऑर्थोडॉन्टिक्स, सरस्वती डेंटल कॉलेज ने आधुनिक ऑर्थोडॉन्टिक्स पर व्याख्यान दिया। डॉ. एक्यू जिलानी ने दंत आघात के समग्र स्वास्थ्य पर प्रभाव तथा समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रो डॉ भुवन चंद्र तिवारी, प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट, ने अनियमित दांतों एवं उनके समग्र स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बेस्ट स्माइल प्रतियोगिता रहा। जिसमें संस्थान के फैकल्टी, छात्रों, रेजिडेंट्स एवं स्टाफ ने अपनी मुस्कान की सेल्फी भेजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन वरिष्ठ ऑर्थोडॉन्टिस्ट प्रो रागिनी टंडन तथा प्रोस्थोडॉन्टिस्ट डॉ मोहित रघुवंशी ने किया।

पुरुष वर्ग में डॉ. विकास जयंत प्रथम पुरस्कार, राहुल शर्मा द्वितीय पुरस्कार, डॉ. ऋषिकेश तृतीय पुरस्कार दिया गया।

महिला वर्ग में ज़ोया अरशद प्रथम पुरस्कार, डॉ. प्रकृति शुक्ला द्वितीय पुरस्कार, डॉ. रागिनी गुप्ता तृतीय पुरस्कार हासिल किया। वहीं

कार्यक्रम में लगभग 80 मेडिकल एवं डेंटल रेजिडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ एवं दंत चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल रहे।

कार्यक्रम का समन्वय प्रो शैली महाजन, डॉ. पद्मनिधि अग्रवाल एवं डॉ. सिमिथ यादव द्वारा किया गया। जिसमें विभाग के रेजिडेंट्स एवं स्टाफ का सक्रिय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button