उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने 111 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास किया 

लाभार्थियों को चेक, आयुष्मान कार्ड, सिलाई मशीन, चाबी, प्रमाण-पत्र बाँटे 

 

प्रतापगढ़। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मंगलवार को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रतापगढ़ में ₹384 करोड़ से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आयुष्मान कार्ड, स्वीकृति-पत्र एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

उत्तर प्रदेश में विगत 9 वर्षों के दौरान 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। प्रदेश के MSME क्षेत्र में सवा तीन करोड़ नौजवान कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश में आए निवेश के माध्यम से भी लाखों युवाओं को नौकरी एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं।

हर तबके को विकास की योजनाओं के साथ जोड़ने एवं प्रत्येक बहन-बेटी के सम्मान हेतु डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है।

इस प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त करते हुए माँ बेल्हा भवानी की कृपा भूमि जनपद प्रतापगढ़ में आज ₹384 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न जनहितकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आयुष्मान कार्ड, सिलाई मशीन, चाबी एवं स्वीकृति व प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि

पूर्ण विश्वास है कि प्रतापगढ़ विकास व विरासत के समन्वय के साथ निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

जनपद वासियों एवं सभी लाभार्थियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि

हम लोगों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक Industrial Cluster विकसित करने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया है।

यहां Industries स्थापित होंगी। इसके अलावा सुलतानपुर के नौजवानों को यहीं रोजगार मिलेगा। उन्हें Skilled बनाकर, उनकी क्षमता के अनुरूप कार्य उपलब्ध कराना भी सरकार की कार्ययोजना का हिस्सा है।

जनपद सुलतानपुर में अब अपना मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज है।

अब यहां की बेटियां यहीं नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करेंगी और अपनी सेवाओं के माध्यम से जनपद को नई पहचान दिलाएंगी।

उत्तर प्रदेश ने विरासत और विकास के अनुपम समन्वय के रूप में स्वयं को स्थापित किया है। अब ‘बीमारू’ नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में यूपी ने अपनी नई पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button