
लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। संघ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
रविवार को राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक बी ब्लॉक,कामन हाल दारुलसफा में की गयी ।
बैठक का संचालन रमेश चंद्र उपाध्याय महामंत्री ने किया । बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने विचार विमर्श कर कार्यकारिणी का विस्तार किया ।
जिसमें सतीश चंद्र यादव को संरक्षक, रामाश्रय यादव संयोजक, विजेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश यादव, अमित सिंह, लव प्रसाद मौर्य को उपाध्यक्ष तथा योगेंद्र सिंह यादव, संजय शुक्ला,
सैयद मुजफ्फर हुसैन को मंडल अध्यक्ष मंडल मंत्री, उमाकांत यादव, हेमंत कुमार, दिनेश कुमार चेयरमैन संघर्ष समिति राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ, संप्रेक्षक आलम नवाज को मनोनीत किया गया
तथा संवर्ग की विभिन्न मांगों (कुष्ठ भत्ता संशोधित कराये जाने,वाहन भत्ता पुनरीक्षित कराये जाने,एनएमए का पद नाम परिवर्तन कराये जाने,स्वास्थ्य शिक्षक पद को
राजपत्रित कराये जाने,कुष्ठ संवर्ग के कर्मचारियों की सेवा नियमावली में परिवर्तन कराकर शैक्षिक योग्यता स्नातक किये जाने,नयी नियुक्ति किये जाने) पर चर्चा की गई ।
उपस्थित जनपदीय पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने कहा प्रांतीय कार्यकारिणी उपरोक्त मांगों को पूर्ण कराये सभी संवर्गीय साथी तन, मन और धन से सहयोग करने के लिए तैयार हैं ।
बैठक में प्रमुख रूप से सतीश चंद्र यादव,सुरेश यादव, आलम नवाज़,जय शंकर दुबे, रमा श्रय यादव,विजेंद्र कुमार, योगेंद्र यादव, लव प्रसाद मौर्य आशीष श्रीवास्तव सुरेन्द्र सिंह गौर ,अनिल शुक्ला,अमित कुमार सिंह,कृष्णानंद त्रिपाठी, राम बदन यादव,दिनेश कुमार आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।



