उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता 

20 छात्र छत्राओं ने किया प्रतिभाग 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। रविवार को

राजकीय तकमिल उत्तिब कॉलेज एवं चिकित्सालय में नोडल प्रो मनीराम सिंह ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मौलाना आजाद लाइब्रेरी के छात्रों के सहयोग से पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में कक्षा दो से आठ तक के लगभग 20 छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान ” के अंतर्गत 100 दिवसीय राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रम में कॉलेज की ओर से प्रो. डॉ. मनीराम सिंह, कुद्दूस हाशमी साहब (सेक्रेटरी, लाइब्रेरी) तथा छात्र नूर हसन एवं मुजाहिद हसन ने सहभागिता की।

पेंटिंग प्रतियोगिता में अपील करते कहा कि

हम सब मिलकर नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाएँ और एक स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button