उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर
आयुर्वेद अस्पताल डॉक्टरों ने किया पौधरोपण
नशा मुक्त भारत अभियान के क्रम में पौधरोपण

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के आयुर्वेद अस्पताल एवं महाविद्यालय को हराभरा रखने के पौध रोपण अभियान चलाया।
गुरुवार को कालेज प्रधानाचार्य डॉ सुधा सिंह के निर्देशानुसार पौधरोपण किया गया। जिसे
नशा मुक्त भारत अभियान के प्रभावी संचालन के लिए विभिन्न गतिविधियों को कराये जाने के संबंध में गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर के पत्र तथा
समाज कल्याण विभाग के आदेश के अनुपालन में प्रधानाचार्य द्वारा गठित समिति के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। जिसमें समस्त शिक्षकों, चिकित्सा अधिकारियों एवं छात्रों ने वृक्षारोपण अभियान में शामिल रहे।



