उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मरीजों के बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों व नर्सिंग कर्मियों को दिया प्रशिक्षण 

हेमेटोलॉजी विभाग में PICC लाइन कार्यशाला का सफल आयोजन 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मरीजों को बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों नर्सिंग कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

शनिवार को डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग में द्वारा PICC (Peripherally Inserted Central Catheter) लाइन के उपयोग, सुरक्षित प्रक्रिया एवं प्रबंधन पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गयी ।

जिसका उद्देश्य चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ को PICC लाइन के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग तथा मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह एवं डीन डॉ. प्रद्युम्न सिंह उपस्थिति रहे । डॉ. अरविंद, एमएस ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे।

कार्यशाला में डॉ. तुषांत एवं डॉ. अभिनव चौहान ने गेस्ट फैकल्टी के रूप में प्रतिभागियों को PICC लाइन से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

सत्र के दौरान PICC लाइन के संकेत एवं उपयोग, मरीज का चयन, सुरक्षित इंसर्शन तकनीक, संक्रमण की रोकथाम, कैथेटर की देखभाल तथा संभावित जटिलताओं के प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को हैंडस – ऑन डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से प्रक्रिया को समझाया

कार्यक्रम का नेतृत्व हेमेटोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. नम्रता अवस्थी ने किया। कार्यशाला के सफल आयोजन एवं समन्वय में डॉ. पूर्वी कपूर एवं डॉ. अल्पिका शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यशाला में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन एवं इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों ने PICC लाइन के सुरक्षित उपयोग और मरीज-केंद्रित देखभाल से संबंधित अपने ज्ञान एवं कौशल को और बेहतर किया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. नम्रता अवस्थी ने कहा कि ऐसे कौशल-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यशाला का समापन सभी अतिथियों, गेस्ट फैकल्टी एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button