आरएमएल के एमबीबीएस विद्यार्थियों का शोध के लिए हुआ चयन
12 विद्यार्थियों का आईसीएमआर शॉर्ट टर्म स्टूडेंटशिप परियोजना में चयन

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में 12 विद्यार्थियों का आईसीएमआर शॉर्ट टर्म स्टूडेंटशिप परियोजना में चयन की खुशी देखने को मिली। शनिवार को
यह डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए एमबीबीएस 2024 एवं 2025 बैच के 12 विद्यार्थियों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद शॉर्ट टर्म स्टूडेंटशिप (STS) कार्यक्रम, 2026 के अंतर्गत शोध परियोजनाओं के लिए चयन हुआ है।
वहीं इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। जिससे संस्थान चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है। यह कार्यक्रम रिसर्च सेल, संस्थान के सहयोग एवं मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
जिसका उद्देश्य स्नातक चिकित्सा विद्यार्थियों को वरिष्ठ शोधकर्ताओं के साथ चल रही शोध परियोजनाओं पर कार्य करते हुए शोध पद्धति एवं वैज्ञानिक अनुसंधान से परिचित होने का अवसर प्रदान करना है।
चयनित विद्यार्थियों में एमबीबीएस 2024 बैच के 8 विद्यार्थी तथा एमबीबीएस 2025 बैच के 4 विद्यार्थी शामिल हैं। ये विद्यार्थी ईएनटी, पैथोलॉजी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, फार्माकोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, एनाटॉमी एवं बायोकेमिस्ट्री विभागों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
यह उपलब्धि रिसर्च सेल के माध्यम से स्नातक स्तर पर अनुसंधान को बढ़ावा देने तथा वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं साक्ष्य-आधारित चिकित्सा शिक्षा की संस्कृति को विकसित करने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
संस्थान ने सभी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके संकाय मार्गदर्शकों को बधाई एवं उनके शोध कार्यों की सफलता के लिए सराहना की।



