उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

लखनऊ के सचिवालय में बैठकर नहीं,खेत की बात खेत पर होगी- योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र चेक देकर किया सम्मानित

 

बाराबंकी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी से सटे हुए बाराबंकी जिले के उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद बाराबंकी में कृषि उन्नति के 150 वर्ष पर ‘खेती की बात खेत पर’ प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं किसान पाठशाला का शुभारंभ किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी किसानों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्नत कृषि पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि

किसान प्रगति करेंगे तो प्रदेश प्रगति करेगा और प्रदेश प्रगति करेगा तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने

प्रगतिशील अन्नदाता किसानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 79 कृषि विज्ञान केंद्र सक्रिय हैं। जिसमें कई कृषि विज्ञान केंद्र तो सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने रामशरण वर्मा की खेती को देखकर अन्य किसानों को सीखने की सलाह दी। इस मौके पर क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा समेत अन्य मंत्री अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्रामसभा दौलतपुर में ‘किसान कल्याण मिशन’ के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थल पर लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर कृषि नवाचार अपना रहे किसानों के कार्यों की सराहना की। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृषकों को सम्मानित किया एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चेक वितरण एवं ट्रैक्टर की चाबी भी सौंपी। 29 दिसंबर तक प्रदेश भर में किया जाएगा किसान पाठशालाओं का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button