उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

एसजीपीजीआई में राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र स्थापित करने की घोषणा 

संस्थान निदेशक को संचालन समिति का अध्यक्ष किया नामित 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के साथ स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए संस्थान में एक और कदम बढ़ाया गया। रविवार को

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य परिवर्तन आयोग ने बीते दिनों 26 मार्च को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के अस्पताल प्रशासन विभाग में राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र उत्तर प्रदेश की स्थापना के लिए आधिकारिक घोषणा की गयी है।

यह उपलब्धि राज्य की स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ करने तथा समतामूलक, दक्ष एवं साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में प्रगति को गति प्रदान करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम बताया जा रहा है।

SHSRC-UP की स्थापना एक व्यापक प्रस्ताव की स्वीकृति के पश्चात हुई है। जिसे अस्पताल प्रशासन विभाग के प्रोफेसर एवं एसजीपीजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्सवर्धन द्वारा संकल्पित एवं तैयार

किया गया था, जो वर्तमान में SHSRC-UP के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। इस पहल को एक समर्पित तकनीकी सहयोग इकाई के रूप में परिकल्पित किया गया है। जिसका उद्देश्य राज्य परिवर्तन आयोग को उसके स्वास्थ्य क्षेत्र के लक्ष्यों की प्राप्ति में सहयोग प्रदान करना है।

विशेष रूप से स्वास्थ्य परिणामों में सुधार, सुशासन को सुदृढ़ करने तथा सेवा प्रदाय तंत्र को ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ के लक्ष्यों के अनुरूप सशक्त बनाने पर बल दिया गया है।

एक संरचित, ज्ञान-आधारित संस्थागत तंत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश राज्य परिवर्तन आयोग ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह, आईएएस के नेतृत्व में SHSRC-UP के महत्व पर बल दिया है।

जिससे स्वास्थ्य संबंधी लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके और ‘विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ के व्यापक दृष्टिकोण में सार्थक योगदान दिया जा सके। यह केंद्र स्वास्थ्य क्षेत्र में रणनीतिक सुधारों को सक्षम बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ज्ञात हो कि

SHSRC-UP-DoHA-SGPGIMS की स्थापना राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (NHSRC) के मांडेट एवं कार्यात्मक ढांचे के अनुरूप की गई है। यह भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रमुख तकनीकी थिंक टैंक के रूप में कार्य करता है।

इसी मॉडल से प्रेरणा लेते हुए, SHSRC-UP-DoHA-SGPGIMS राज्य स्तर पर एक तकनीकी सहयोग इकाई के रूप में कार्य करेगा, जो राज्य परिवर्तन आयोग के सभी स्वास्थ्य क्षेत्रों में नीति, योजना, क्रियान्वयन एवं मूल्यांकन तंत्र के समेकित संचालन को सुनिश्चित करेगा।

जानें केन्द्र का उत्तरदायित्व..

यह केंद्र नीति निर्माण एवं वकालत, परिचालन अनुसंधान, स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ीकरण तथा राज्यभर में स्वास्थ्यकर्मियों के क्षमता निर्माण जैसे विविध क्षेत्रों में कार्य करेगा।

नीति और जमीनी स्तर के क्रियान्वयन के बीच की दूरी को कम करते हुए, SHSRC-UP-DoHA-SGPGIMS साक्ष्य-आधारित प्रथाओं तथा उत्तर प्रदेश की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप विस्तार योग्य समाधानों को बढ़ावा देगा।

संस्थान एक शीर्ष तृतीयक सुपर-स्पेशलिटी संस्थान एवं शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में, SHSRC-UP की मेजबानी के लिए एक आदर्श संस्थागत मंच प्रदान करता है।

एसजीपीजीआईएमएस का अस्पताल प्रशासन विभाग स्वास्थ्य नीतियों को क्रियान्वयन योग्य, साक्ष्य-आधारित रणनीतियों में परिवर्तित करने की एक समृद्ध परंपरा रखता है। नैदानिक, प्रशासनिक एवं शासन संबंधी क्षेत्रों में व्यापक

अनुभव के साथ यह विभाग SHSRC-UP-DoHA-SGPGIMS की गतिविधियों को सुदृढ़ रूप से संचालित करने तथा जिला एवं राज्य स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप सुनिश्चित करने के लिए सक्षम है।

रणनीतिक दिशा एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए SHSRC-UP का संगठनात्मक ढांचा उत्तर प्रदेश राज्य परिवर्तन आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में तैयार किया गया है।

साथ ही देशभर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों को सम्मिलित करते हुए एक संचालन समिति का गठन किया गया है, जो स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ीकरण के लिए बहु-विषयक एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण को दर्शाती है। जिसमें संस्थान निदेशक डॉ. आरके धीमन को संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह समिति केंद्र को प्रमुख पहलों की प्राथमिकता तय करने, गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के साथ साझेदारी को प्रोत्साहित करने में मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

डॉ. आर. हर्सवर्धन, चिकित्सा अधीक्षक एवं अस्पताल प्रशासन के प्रोफेसर, SHSRC-UP-DoHA-SGPGIMS के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्य करेंगे।

SHSRC-UP-DoHA-SGPGIMS की स्थापना एक दूरदर्शी पहल है। जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी विशेषज्ञता का संस्थानीकरण करना तथा सतत सुधार की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

ज्ञान, नवाचार एवं सहयोगात्मक साझेदारियों का उपयोग करते हुए यह केंद्र, राज्य परिवर्तन आयोग के व्यापक दायरे में तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर, उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के रूपांतरण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तत्पर है। इसमें

राज्य परिवर्तन आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह, आईएएस, SHSRC-UP-DoHA-SGPGIMS का औपचारिक शुभारंभ SHSRC-UP द्वारा आयोजित राउंड टेबल चर्चा के दौरान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button