रानी लक्ष्मीबाई मार्ग उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण
लखनऊ व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से किया मार्गदर्शन

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में लखनऊ व्यापार मण्डल इकाई राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल की इकाई रानी लक्ष्मीबाई मार्ग उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण कराया गया।
रविवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह पूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आनंद द्विवेदी, नगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
समारोह में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में अध्यक्ष सोनू घई, महामंत्री जीत सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर
मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु तिवारी, सर्वेश शर्मा, रशीद अहमद, एम.के. अग्रवाल, बीनू गुप्ता एवं संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष मो. शरीफ इब्राहिम, अंकित, मदन कुमार, जुबेर अंसारी तथा रजा ईमाम, वीरेन्द्र कुमार, मंत्री जगदीश कुमार, गोदी गुप्ता एवं सुनील कुमार शर्मा तथा विधि
सलाहकार श्याम सुन्दर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा संगठन को मजबूत करते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि आनंद द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों का संगठित रहना समय की आवश्यकता है। एक मजबूत व्यापार मंडल ही व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन एवं प्रशासन के समक्ष रखकर उनका समाधान करा सकता है।
उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगी तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार व्यापारियों के हितों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है और व्यापारियों के सहयोग एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उमेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्री उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता और सक्रिय कार्यशैली होती है।
उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई मार्ग उद्योग व्यापार मंडल की नवगठित टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।
उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति विश्वास बनाए रखने की अपील की
सुशील तिवारी (वरिष्ठ महामंत्री, राजाजीपुरम परिक्षेत्र) का संबोधन सुशील तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की मजबूती अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल निरंतर व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए कार्य करता रहा है।
उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए प्रत्येक व्यापारी की आवाज़ बनेगी और सेवा, समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।
उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राजाजीपुरम परिक्षेत्र के वरिष्ठ महामंत्री सुशील तिवारी सहित सोनू पंडित, विशाल कोहली, अनूप द्विवेदी, दीपक सहगल, जसवीर सिंह, लल्लन यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, निर्देश यादव, दीपू यादव, सचिन रस्तोगी, सौरभ शर्मा, गुलशन सचदेवा सुधांशु श्रीवास्तव एवं राजकुमार बत्रा उपस्थित रहे।
लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, अनुराग मिश्रा एवं वरिष्ठ महामंत्री जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।
इस मौके पर राजाजीपुरम क्षेत्र से दीपू यादव, मनीष मिश्रा, गुड्डे नवाब, गंगा प्रसाद यादव, कौशल त्रिपाठी, अनुराग सिंह, प्रमोद वर्मा, दीपक गुप्ता, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने कहा कि संगठित व्यापारी समाज ही अपनी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान करा सकता है।
उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा व्यापारी एकता को और अधिक मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया।



