
लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के खालाबाजार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।
रविवार को रस्तोगी परामर्श केन्द्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 370 मरीजों को उपचार प्रदान किया गया। इनमें करीब 102 मरीजों की हड्डी और कैल्शियम, 115 मरीजोंं की खून संबंधी जांचें भी की गयीं।
शिविर में केजीएमयू के रेस्पिरेटरी विभाग के डा. प्रफुल्ल, जनरल फिजीशियन डा.रितुराज गुप्ता, होम्योपैथ के डा. आरसी गुप्ता, स्त्री रोग डा. शिखा मिश्रा ने परामर्श दिया।
केन्द्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि हर माह के अंतिम रविवार को इस विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। मरीजों को उपचार के साथ दवा भी नि:शुल्क देते हैं।



