मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर में किया पौधरोपण
कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों पर की समीक्षा

चित्रकूट। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक पेड़ माँ के नाम सर्किट हॉउस परिसर में पौध रोपण किया। गुरुवार को
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद चित्रकूट में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पहुंचाने तथा सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने 300 शैय्याओं वाले मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने, मंदाकिनी नदी के पुनरुत्थान, गोवंश संरक्षण, किसानों एवं युवाओं को स्वरोजगार के लिए अधिकाधिक ऋण उपलब्ध कराने,
जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने चित्रकूट धाम मंडल के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर विभिन्न विकास कार्यों की कार्ययोजनाओं को अनुमोदन प्रदान
किया तथा सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।



