उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आयुर्वेद अस्पताल में निबंध प्रतियोगिता 

30 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग, हुए विजयी 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय एवं महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी।

बुधवार को कॉलेज के सभी फैकल्टी सदस्यों एवं चिकित्सा अधिकारियों ने ग्यारहवें आयुर्वेद दिवस के अंतर्गत प्रतियोगिता में शामिल रहे।

वहीं निबंध प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रो सुधा सिंह एवं प्रो शशि शर्मा के निर्देशन में डॉ. मधु सिंह, रीडर (निदान विभाग) की अध्यक्षता तथा डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार के सदस्य के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में प्रथम स्थान डॉ. दीक्षा सोनी, द्वितीय स्थान डॉ. प्रियंका सरोज, तृतीय स्थान डॉ. पूनम वर्मा, डॉ. शिवम द्विवेदी एवं डॉ. दीपराज सिंह विजयी घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. महेश नारायण गुप्ता, डॉ. रमेश गौतम एवं डॉ. अरविंद कुमार ने निष्पक्षतापूर्वक अपने निर्णय प्रदान किए।

इसी क्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता में 6 प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। जिसमें पक्ष विजेताओ प्रथम स्थान पर डॉ. इकरा हसन, द्वितीय स्थान पर डॉ. दीक्षा सोनी

तृतीय स्थान पर डॉ. सना को विजयी घोषित किया। विपक्ष में विजेताओ में प्रथम स्थान डॉ. पुलकित श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान डॉ. जूही शाह

तृतीय स्थान डॉ. अंकित जैसवाल विजयी हुए।

वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अनंत कृष्ण, डॉ. जया श्रीवास्तव एवं डॉ. कुमकुम पांडेय ने निष्पक्षतापूर्वक अपने निर्णय प्रदान किए।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के सभी फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सा अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार जताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button