चिकित्सालय में कार्यरत रेलकर्मी हुए सम्मानित
पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा ने योगदान को सराहा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़ । चिकित्सालय में कार्यरत रेलकार्मियों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वाेत्तर रेलवे के बादशाहनगर स्थित मण्डलीय चिकित्सालय में सेवा और समर्पण की भावना से राष्ट्र हित में अपना महत्वपूर्ण
योगदान देने के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता द्वारा चिकित्सालय में कार्यरत समस्त ग्रुप ‘सी’ एवं ‘डी’ संवर्ग के 100 रेलकर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा।
इस ‘सेवा सम्मान’ का उद्देश्य उन सभी सतत् सेवा में लगे कर्मचारियों के अथक परिश्रम को सम्मान देना था, जो दिन-रात यात्रियों एवं रेलकर्मियों के स्वास्थ्य की रक्षा में जुटे रहते हैं।
श्रुति गुप्ता ने चिकित्सालय पहुंचकर प्रत्येक विभाग का भ्रमण किया और कार्यरत सभी रेल कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू, पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष मानसी सिंह, सचिव स्मृति सचान, डॉ निहारिका पांडेय एवं महिला कल्याण संगठन की अन्य सदस्याएं तथा मंडल चिकित्सालय के चिकित्सकगण तथा पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित थे।



