उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

रेल कर्मचारियों को कराया नैमिषारण्य धाम का भ्रमण

कर्मचारी कल्याण निधि के तहत कराया दर्शन 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रेल कर्मचारियों को धार्मिक स्थल का भ्रमण कराया गया।

गुरुवार को पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय ‘नैमिषारण्य धाम भ्रमण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे लखनऊ से नैमिषारण्य तीर्थ स्थल एवं आसपास के पर्यटन स्थलों का 48 रेल कर्मचारियों को कर्मचारी कल्याण निधि द्वारा भ्रमण कराया गया।

वही वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के दिशानिर्देशन में भ्रमण के दौरान कर्मचारियों ने नैमिषारण्य के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन किए। इनमें पवित्र चक्रतीर्थ, मां ललिता देवी मंदिर, व्यास गद्दी, दधीचि कुंड, हनुमान गढ़ी एवं पंचप्रयाग शामिल थे। इन स्थानों की पवित्रता और ऐतिहासिकता को देखकर सभी अभिभूत हो गए।

मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि भ्रमण शिविर का उद्देश्य कार्य के व्यस्त समय से कुछ पल निकालकर कर्मचारियों को आध्यात्मिक शांति, प्रकृति के सानिध्य और आपसी सौहार्द का अवसर देना है।

नैमिषारण्य का शांत वातावरण तथा वहॉ पर बिताए पल मानसिक शांति और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। रेल प्रशासन द्वारा सुगम यात्रा के लिए बस की समुचित व्यवस्था साथ ही सभी प्रतिभागियों के लिए प्रातःकालीन नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं सायंकालीन नाश्ते की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी को स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए। भविष्य में भी कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए नैमिष धाम, अयोध्या, चित्रकूट, प्रयागराज जैसे नजदीकी तीर्थ स्थलों सहित अन्य सांस्कृतिक एवं मनोरंजनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button