प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उच्च स्तरीय बैठक
संघ पदाधिकारियों ने चिकित्सकों की समस्याओं से कराया अवगत

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में उच्च स्तरीय बैठक में संघ पदाधिकारियों ने चिकित्सकों की समस्याओं को उठाया। गुरुवार को
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश की केन्द्रीय कार्यकारिणी द्वारा अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महत्वपूर्ण बैठक की गई।
बैठक में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ द्वारा चिकित्सकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।
जिसमें विशेष रूप से वर्ष 2020 की सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन। समयबद्ध रूप से एसएसीपी का क्रियान्वयन। जिन चिकित्सकों की एसीआर के लिए पोर्टल बंद है अथवा संबंधित सीएमओ द्वारा प्री-फिक्सिंग नहीं की गई है।
उनके प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं
अपर मुख्य सचिव द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आवश्यक एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही एसीएस द्वारा सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऋतु माहेश्वरी की अगुवाई में समय-सीमा निर्धारित करते हुए प्रक्रियानुसार अधिकतम एक माह के भीतर सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए कहा गया तथा दंत संवर्ग चिकित्सकों के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निदेशक प्रशासन निधि बंसल महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ पवन कुमार अरुण निदेशक प्रशासन एवं कार्यवाहक अपर निदेशक (कार्मिक) डॉ रेणु चौधरी, संयुक्त निदेशक (गोपन) डॉ सीएल वर्मा,संयुक्त निदेशक (कार्मिक) डॉ एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संघ पदाधिकारियों में अध्यक्ष डॉ यशवीर सिंह,महासचिव डॉ शरद वैश्य, उपाध्यक्ष मुख्यालय डॉ मोहित सिंह, उपाध्यक्ष महिला डॉ प्रीति सिंह, उपाध्यक्ष डॉ यशवर्धन सिंह, वित्त सचिव डॉ प्रवीण सिंह, सम्पादक डॉ मो जमील अनवर, संगठन सचिव डॉ धीरज मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



